ग्राम लोहागल की आंगनवाड़ी के पच्चीस बच्चो के लिए गणवेश भेंट

प्रांतीय कार्यक्रम “आवश्यकता अनुरूप सेवा” के अंतर्गत लगातार दी जा रही है सेवा

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु अतुल पाटनी के सहयोग से ग्राम लोहागल की राजकीय विद्यालय में संचालित आंगनवाड़ी में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले पच्चीस नन्हे मुन्ने के लिए गणवेश प्रदान की गई
क्लब अध्यक्ष लायन घेवर चंद नाहर ने बताया कि लायन अतुल पाटनी के संयोजन में आंगनवाड़ी मित्र ललिता रावत,कार्यकर्ता पानु कंवर ,सहायिका लक्ष्मी रावत को 25 गणवेश सौंपी गई जिन्हे बच्चो के अभिभावकों एवम स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मुख क्लब द्वारा दी गई सेवा को वितरण करेगी
सचिव लायन विनिता अग्रवाल ने बताया कि लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल के द्वारा दी गई गाइड लाइन आओ गांव चले सेवा करे एवम आवश्कता अनुरूप सेवा के अंतर्गत क्लब समय समय पर स्लम एरिया में स्थापित विभिन्न आंगनवाड़ियों में सेवा दे रहा है
जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा

error: Content is protected !!