*दयानंद महाविद्यालय में आज फ्रेशर्स डे मनाया गया*

दयानंद महाविद्यालय में आज फ्रेशर्स डे मनाकर नव आगंतुक विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य लक्ष्मीकांत ने बताया कि आज महाविद्यालय के सीनियर सीनियर विद्यार्थियों ने जूनियर विद्यार्थियों का स्वागत हेतु फ्रेशर्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉक्टर जसवीन कौर यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल( गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर )रही। प्राचार्य सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा नवागंतुक छात्र छात्राओं का महाविद्यालय में स्वागत है आज का कार्यक्रम आपका स्वयं का कार्यक्रम है जिसे आप इंजॉय करें खुश रहें और ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए सर ने कहा विद्यार्थी हर महाविद्यालय की नीव होते हैं आपकी सफलता इस कॉलेज की पहचान बनती है अतः मनोरंजन के साथ पढ़ाई करते हुए अपने कॉलेज जीवन को यादगार बनाएं सर्वप्रथम प्राचार्य ,उपाचार्य ,विशिष्ट अतिथि , शांतनु जी कुलदीप सिंह जादौन तथा डीन सीसीए डॉ ऋतु शिल्पी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात डीएवी गान गाया गया। उसके बाद अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वाह करते हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल नृत्य युगल नृत्य ,समूह नृत्य ,एकल गायन एवं विक्रम बैंड द्वारा समूह गायन प्रस्तुत किया गया । डॉक्टर ने विद्यार्थियों के अनुशासित होने एवं कार्यक्रम के मनोरंजन होने की बधाई दी तथा छात्रों के जोश एवं एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा नए छात्र निश्चित ही अपने सीनियर से सीख लेते हुए इस परंपरा को निभाएंगे और अपने समस्त सपने पूरे करेंगे । वीर अर्जुन कनिका देवांशी एवम ग्रुप हास्य नाटक प्रस्तुत करके सभी दर्शकों को गुदगुदाया । गुंजन एवं ग्रुप ने ताकी ताकी पैरोडी पर नृत्य पेश किया विशाल एवं ग्रुप ने समूह गान प्रस्तुत कर समा बांध दिया काला चश्मा बद्री की दुल्हनिया शाम शानदार यह जवानी है दीवानी तुम तक डिस्को दीवाने पार्टी ऑन माय माइंड आदि पर बॉलीवुड थीम के अंतर्गत प्रस्तुतियां दी गई जिसमें प्रतिभागी कनिका अली डॉली कार्तिक जादौन विक्रम एंड ग्रुप आदि रहे सौम्या माथुर ने अपने 3 साल के कॉलेज एक्सपीरियंस तो साझा करते हुए सभी को भावुक कर दिया। डॉक्टर एनके सिंह ने सभी नवीन छात्र-छात्राओं को उज्जवल जीवन की शुभकामनाएं दी एव छात्र संघ को बधाई दी डॉ रितु शिल्पी ने बताया मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें अटायर एटीट्यूड कैटवॉक और कन्वर्सेशन के बेस पर मिस्टर फैशन मिस फ्रेशर चुने जाए मिस्टर फ्रेशर 2022 दयानंद महाविद्यालय कार्तिक जादौन एवं मिस फ्रेशर डॉली रही कार्यक्रम का संचालन रतन ज्योति रिया और निकुंज द्वारा किया गया कार्यक्रम में आकाश ठाकुर पंकज कुमार डॉ अनीता शर्मा डॉक्टर मेघना टंडन मनाली तायल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा छात्रसंघ पदाधिकारी कृष्णा ठाकुर त्रिवेंद्र राहुल तथा प्रियांशु ने सभी नवीन विद्यार्थियों का पारंपरिक स्वागत किया और स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम गरिमा पूर्ण मनोरंजक रहा एवं मनोरंजक रहा।

error: Content is protected !!