पुलिस वाहन को टक्कर मार ट्रक चालक हुवा रफूचक्कर

पुलिस वाहन हुवा क्षतिग्रस्त–कार्मिक सुरक्षित
———————————————-
केकड़ी 29 दिसम्बर (पवन राठी) दो ट्रक ड्राइवरो के बीच हुए पोकी नाडी पर विवाद की सूचना पर पंहुची सिटी पुलिस के वाहन को टक्कर मार कर एक ट्रक ड्राइवर मालपुरा की और फरार हो गया। पुलिस द्वारा उक्त ट्रक का पीछा किया लेकिन वो भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस वाहन को टक्कर मारने से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन उसमें सवार किसी भी कार्मिक को चोट नही आई।
पुलिस ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी और नाकाबंदी करवाई गई उक्त ट्रक दूदू के निकट मिला लेकिन ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।
केकड़ी सिटी पुलिस दूसरे ट्रक ड्राइवर को थाने लाई और पूंछ ताछ के बाद भागे ट्रक ड्राइवर के विरूद्ध हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!