लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के संस्थापक के जन्मदिवस पर दो सौ इक्कावन ग्रामीण बालिकाओं को सेवा

विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक सेवा संस्थान लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के संस्थापक सर मेलविन जॉन्स के जन्मदिवस के अवसर पर लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,लायन अतुल पाटनी एवम लायन मधु पाटनी के सौजन्य से ग्राम नागेलाव एवम सरसडी की दो सौ इक्कावन बालिकाओं के लिए गणवेश भेंट की गई
अध्यक्ष लायन घेवर चंद नाहर ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में प्रांतीय प्रमुख कार्यक्रम आओ गांव चले सेवा करे एवम आवश्यकता अनुरूप सेवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नागेलाव के सरपंच सुवालाल चौहान एवम सामाजिक कार्यकर्ता एवम ग्राम सरसडी की राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश चौहान को जरूरतमंद ग्रामीण छात्राओं के लिए सलवार कुर्ते भेंट किए जिन्हे दोनो ग्राम के विद्यालय प्रांगण में वितरण किए जाएंगे

error: Content is protected !!