सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिवस भी रैली निकाल आमजन को किया जागरूक

केकड़ी 13 जनवरी(पवन राठी)
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिवस आम जनता को सड़क सुरक्षा नियमों से जागरूक करने के लिए मोटर साइकिल वाहन रैली सड़क सुरक्षा के स्लोगनों के साथ जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा कार्यालय केकड़ी से जिला चिकित्सालय होते हुए पुराने कोटा रोड़, सावर रोड़ चैराहा, रोड़वेज बस स्टेण्ड से बीजासन माताजी के मन्िदर तक निकाली गई। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी विकास पंचैली, जिला परिवहन अधिकारी प्रमोद लोढ़ा व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा प्रभारी कविता बहन ने चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई तथा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उक्त कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक अनिल कायथ, सहायक प्रोग्रामर राजेन्द्र माली, सुचना सहायक अनिल कुमार, हर्षित पारीक, सागर एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विष्वविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!