आज दिनांक 13 जनवरी 2023 – समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला के जन्मदिन के अवसर पर आज आदर्श नगर में 200 कंबल दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंद महिलाओं को वितरित कर उनके राजनैतिक क्षेत्र में उन्नति व लम्बी उम्र की कामना की।
जवाहर फाउंडेशन के दक्षिण विधानसभा प्रभारी महेश चौहान के नेतृत्व में समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एल.एन.जे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा रहे व अध्यक्षता ओबीसी के जिलाध्यक्ष मामराज सैन ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मनोनीत पार्षद श्रीमती सुनीता चौहान, लोक गायक मुकेश सबलानिया, अनु अवाना, पवन कच्छावा, अमित श्रीवास्तव, शुभम, कुणाल, अनूप और राजू कच्छावा आदि मौजूद रहे।
गौरतलब बात है कि हर साल इस दिन 13 जनवरी को समाजसेवी एवं उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला का जन्मदिन अजमेर और भीलवाड़ा में कई स्थानों पर मनाया जाता है। इसी क्रम में आज सुबह प्रातः 9ः00 बजे जरूरतमंदो को 200 कंबलो का वितरण किया गया।
(महेष चौहान)
मो. 9414202231