अजमेर 13 जनवरी 2023, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास एवं मोटिवेशन इण्डिया के संयुक्त तत्वाधान में गिफ्ट ए गोट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती मधु पाटनी राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीदिगम्बर जैन महिला महासमिति अजमेर व कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अतुल कुमार पाटनी पूर्व क्षैत्रिय अध्यक्ष लांयस क्लब अजमेर ने की और विशिष्ट अतिथि में संस्था की सचिव एवं मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर कौशिक व निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक,अति. निदेशक तरूण शर्मा व सहायक निदेशक आजीविका सत्तार मौहमद उपस्थित थे।
संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक द्वारा कार्यक्रम के उदे्श्य के बारे मे बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष गिफ्ट ए गोट कार्यक्रम के तहत आजीविका हेतु बकरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैे जिससे महिलाओ को आजीविका हेतु आत्मनिर्भर बनाना है। इसी सन्दर्भ में आज का ये गिफ्ट ए गोट कार्यक्रम का आयोजन संस्था द्वारा किया गया जिसमे 20 दिव्यांग महिलाओ को एक एक बकरी वितरित की गई इससे पूर्व दो दिन इन सभी दिव्यांग महिलाओ को बकरी के रख रखाव सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया जिसमे पशु चिकित्सक निखिल कुमार माथुर व जगदीश प्रजापति द्वारा जानकारी दी कि कम खर्चे में अधिक उत्पादन करना, टीकाकरण, बकरी पालने के तरीके, बकरी की उन्नत नस्ल, गोट फार्म, बकरी का बीमा आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उपस्थित महिलाओ ने बताया की प्रशिक्षण में आने के बाद टीकाकरण, बकरी पालने के तरीके, बकरी की उन्नत नस्ल, गोट फार्म, बकरी का बीमा आदि के बारे में जानकारी हुई अब हम बेहतर तरीके से बकरी पाल सकते है।
मुख्य अतिथि मधु पाटनी व कार्यक्रम के अध्यक्ष अतुल कुमार पाटनी ने प्रशिक्षण में उपस्थित दिव्यांग महिलाओ को सम्बोधित करते हुए बताया कि राजस्थान महिला कल्याण मण्डल संस्था व मोटिवेशन इण्डिया के संयुक्त तत्वधान में बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के दौरान जो आपने सीखा है उसको काम में लेना है और दूसरो को भी सीखाना है। इस तरह के प्रशिक्षण से दिव्यांग महिलाये आत्मनिर्भर बनेगी। संस्था का बहुत ही बढिया सपोर्ट है। मोटिवेशन इण्डिया के सिद्वार्थ गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टनर संस्था के साथ मिलकर दिव्यांग महिलाओ को नई तकनीक की व्हील चेयर उपलब्ध करवाना और उनको आत्मनिर्भर बनाने में सर्पोर्ट करना व क्षमतावर्धन हेतु प्रशिक्षण आयोजित करना।
संस्था सचिव क्षमा आर कौशिक द्वारा प्रशिक्षण में आये अतिथियों व प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओ का शाब्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर शर्मा ने किया कार्यक्रम में मोटिवेशन इण्डिया के ब्लॉक इन्चार्ज सुरेश सिंह चीता, लक्ष्मण सिंह चौहान, आई टी इन्चार्ज व पुखराज माली आईडीपीजी कोर्डिनेटर संदीप सिंह विशेष शिक्षक केन्द्रीय विश्वविधालय के छात्र शिवांगी, आरिफ, शर्मिला, लामयाम लुवाम का सहयोग रहा।