सुशांत मति माताजी का समाधि पूर्वक देवलोक गमन

श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के तत्वाधान में आज सुशांत मति माताजी का प्रातकाल 9:25 पर समाधि पूर्वक देवलोक गमन हो गया यशस्विनी माताजी से 1 दिन पूर्व ही दीक्षा के संस्कार सुशांत मति माताजी ने प्राप्त किए थे प्रातः काल 4:30 सुशांत मति माताजी को यम सल्लेखना धारण कराकर चारों प्रकार के आहार का त्याग करा दिया और समाधि पूर्वक मरण हो गया यशस्विनी माताजी ने कहा कि निश्चित रूप से सुशांत मति माताजी को देव गति प्राप्त हुई है और उनकी समाधि मरण पूर्वक देवलोक गमन को हम सभी नमन करते हैं

डोला भव्य शोभायात्रा निकाली गई
इस अवसर पर सुशांत मति माताजी के लिए डोला बनाया गया उस पर माताजी को विराजमान कर भव्य शोभायात्रा छतरी योजना स्थित सार्वजनिक श्मशान स्थल पर ले जाया गया

जागृति मंच के अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि सुशांत मति माताजी को डोले में बिठाने का सौभाग्य लक्ष्मी देवी प्रशांत को मिला पालकी के प्रथम कंधा प्रकाश पल्लीवाल एवं द्वितीय कंधा अभय मनोज सेठी श्रुति कंधा अजय महावीर गंगवाल चतुर्थ कंधा उठाने का सौभाग्य चंद्रेश जैन को मिला सावित्री राजुल शकुंतला जैन ने पूजा तुम आरती अभिषेक अवि जैन ने की माताजी की शांति धारा का सौभाग्य सुबोध कमल होकरा को मिला चिता पर बैठने का सौभाग्य प्रकाश सुनील पल्लीवाल परिवार को मिला

श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के अध्यक्ष सुनील जैन होकरा सहित माणक बजाते अशोक अजमेरा महावीर अजमेरा बिपिन चांदीवाल मनीष पाटनी कमल सोगानी गौरव पाटोदी चंकी सेठी विशाल अजमेरा पुखराज पहाड़िया आर के गोधा कैलाश चंद सेठी राजेश काला मनीष अजमेरा आदि उपस्थित थे

गजब का दृश्य शोभा यात्रा का
पार्श्वनाथ कॉलोनी संत भगवान से जब शोभा यात्रा प्रारंभ हुई तो जय जयकार के नारे लग रहे थे सुशांत मति माताजी का जय जयकार हो रहा था सभी महिलाएं पुरुष बैंड बाजों के साथ भक्ति भाव में झूमते हुए देवलोक गमन का उत्सव बना रहे थे

error: Content is protected !!