17 जनवरी 2023, किसी भी संस्था, विशेष रूप से विद्यालय की अहम कड़ी होती है अभिभावक गण। जब अभिभावक यह सुनिश्चित कर लें कि उनका बच्चा विद्यालय परिवेश में हर तरह सुरक्षित है, उसका भविष्य कुषल शिक्षकों के निर्देशन में गढ़ा जा रहा है, तो उसका विद्यालय प्रशासन के प्रति विश्वास और दृढ़ हो जाता है। पेरेंट्स मीटिंग में या वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों के प्रति हमारी आगामी योजनाएँ मात्र घोषणा नहीं बल्कि फलीभूत भी हो रही है, इसे चरितार्थ करने के लिए संस्कृति द स्कूल में पेरेंट्स ऑफ द डे की नवीन परंपरा शुरू की गई। जिसमें अभिभावक एक विशेष दिन स्कूल का हिस्सा बनकर समस्त गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकें।
इसी कड़ी में आज दिनांक 16 जनवरी 2023 को कक्षा 6 की छात्रा त्रिशा सिंह की माताजी श्रीमती सुनीता रावत जो इंफोसिस में कार्यरत हैं, ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सर्वप्रथम विद्यालय परिवहन द्वारा विद्यालय पहुंची। मैस में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई से प्रभावित हुई। तत्पश्चात उन्होंने इंग्लिश, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, इंडियन म्यूजिक के कालांश में विद्यार्थियों के रही तथा सभी विषयों के अध्ययन की गुणवत्ता व अध्यापकों के कौशल की प्रशंसा किए बिना ना रह सकी। फिजिक्स, बायो, केमिस्ट्री लैब का अवलोकन किया तथा प्रशासनिक स्तर की उत्कृष्ट कोटि का पाया।
अंत में अतिथि अभिभावक श्रीमती सुनीता अपने उद्बोधन में विद्यालय के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट स्तर को सराहा तथा अभिभावक प्रतिनिधि के रुप में विद्यालय प्राचार्य कर्नल ए.के. त्यागी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाऐं प्रेषित की।