मोबाइल टावर निर्माण कार्य रूकवाने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी के नाम दिया ज्ञापन

केकड़ी 17 जनवरी*पवन राठी*केकड़ी विधानसभा के सरवाड़ के
वार्ड नम्बर एक क्षेत्र के वाशिंदों ने वार्ड में प्रशासनिक अनुमति के बगैर हो रहे मोबाइल टावर निर्माण कार्य को रूकवाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर निर्माण कार्य रूकवाने की मांग की। जानकारी के अनुसार प्रस्तुत ज्ञापन मे वार्ड नम्बर एक के बाशिंदों ने बताया कि वार्ड में स्थित बाबा रामदेव कॉलोनी एवम राजकीय कन्या महाविद्यालय के पास प्रशासनिक अनुमति के बिना ही जियो कम्पनी द्वारा मोबाइल टावर का निर्माण करवाया जा रहा है जबकि टावर के पास में ही घनी आबादी है तथा यह टावर घनी आबादी क्षेत्र में ही बनाया जा रहा है। ज्ञापन में बताया कि टावर के बनने के बाद इससे निकलने वाली विकिरणों से बस्ती में रह रहे वाशिंदों को विभिन्न बीमारियों का सामना करना पड़ेगा।प्रस्तुत ज्ञापन में बताया कि टावर निर्माण कार्य को शीघ्र ही नही रोका गया तो क्षेत्र के वाशिंदों को मजबूर होकर धरना , प्रदर्शन एवम भूख हड़ताल करनी पड़ेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इसी तरह बस्ती के वाशिंदों ने नगर पालिका एवम पुलिस प्रशासन को भी अलग अलग ज्ञापन देकर टावर निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की।

error: Content is protected !!