केकड़ी 29 जनवरी(पवन राठी)मित्र स्वीकारोक्ति संस्थान की बैठक का आयोजन अजमेर रोड स्थित को गोगावत कम्युनिकेशन पर किया गया, बैठक की अध्यक्षता श्री महावीर जी चौहान द्वारा की गई। बैठक के दौरान केकड़ी नगर के विभिन्न सार्वजनिक व श्मशान घाट एवं कब्रिस्थानो में बैठने के लिए कुर्सियां रखवाई जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। आगामी महाशिवरात्रि के दिन नगर के विभिन्न स्थानों पर कुर्सियां रखवाई जाएगी, संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र वैष्णव ने उपलब्ध राशि की जानकारी देते हुए संस्थान का कुल बैलेंस ₹11101 का हिसाब दिया, बैठक के दौरान श्री सत्यनारायण गोगावत, मुकेश जाट, पूजेश सिंह, सोनू खान, राधेश्याम वैष्णव,प्रकाश चंद्र वैष्णव, दीपक कुमार दाधीच, राजेंद्र माली, विनोद कुमार मेवाड़ा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।