खाटू श्याम बाबा भजन संध्या पर भजन गायिका पिंकी पारीक का किया भव्य स्वागत

आल इंडिया पारीक महासभा (यूथ विंग) द्वारा खाटू श्याम संध्या पर अजमेर पधारी विख्यात भजन गायिका पिंकी पारीक का जिलाध्यक्ष सुशील पारीक, सचिव किशन पारीक, मनोज पारीक अखिल भारतीय पारीक ट्रस्ट आश्रम पुष्कर उपाध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र जोशी, संगठन सचिव श्रीमती अर्चना बोहरा राजस्थान ब्राह्मण महासभा से भावना पारीक ने शॉल व दुपट्टा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया उसके बाद विंग के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर व माल्यार्पण कर पिंकी पारीक का अभिनंदन किया। अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने विख्यात भजन गायिका पिंकी पारीक का अजमेर आगमन पर हर्ष जताया।
सुशील पारीक,
जिलाध्यक्ष, आल इंडिया पारीक महासभा (यूथ विंग)
मो. 9829077444

error: Content is protected !!