(ऑक्यूपेशनल, स्पीच, फीजियो और सायको थेरेपी परामर्श कैम्प संपन्न )
अजमेर, दिनांक 25 मार्च 2023 शनिवार, राजस्थान महिला कल्याण मंडल द्वारा अद्वैत केंद्र, पंचशील, अजमेर पर एक दिवसीय निःशुल्क ऑक्यूपेशनल, स्पीच, फीजियो और सायको थेरेपी परामर्श कैम्प का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नितिन जैन, वार्ड पार्षद नगर निगम अजमेर ,विशिष्ट अतिथि डॉ. कुमुद शर्मा ऑक्युपेशनल थेरेपिस्ट, महेंद्र प्रताप सिंह मार्केटिंग हेड भारत हॉस्पिटल अजमेर, अभिजीत शर्मा अकाउंटेड भारत हॉस्पिटल अजमेर, विनोद कुमार जैन रिटायर्ड परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार, डॉ. दीपक गर्ग सह आचार्य जेएलएन चिकित्सालय अजमेर ,स्वाति जैन डी वाई सी ई ई कैरिज वर्कशॉप अजमेर, निकित गर्ग , अनुराग सक्सैना संयुक्त निदेशक , तरुण शर्मा अतिरिक्त निदेशक की उपस्थिति रही है।
मुख्य अतिथि नितिन जैन ने अपने उद्बोधन में कहा की दिव्यागों के विकास में थैरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, दिव्यांगता का पता लगते ही उसके साथ शीघ्र हस्तक्षेपण शुरू कर देना चाहिये। संस्था द्वारा संचालित अद्वैत सेन्टर द्वारा जो सुविधाएं दी जा रही वो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की है। डॉ. कुमुद शर्मा ने कहा कि बच्चे की दिव्यांगता की जितनी शीघ्र पहचान होगी उतना जल्दी ही थैरेपी प्रारम्भ करने से दिव्यांगता के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
संस्था संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सैना ने बताया कि आमतौर से दिव्यांग बच्चों के अभिभावक सही जानकारी के अभाव मे परेशान होते हैं और अलग अलग शहरो के चक्कर लगाते रहते है पर सही परामर्श नहीं मिल पाता है इसलिए सस्था द्वारा सभी विशेषज्ञों को एक ही स्थान पर आमंत्रित किया है ताकि अभिभावकों की समस्याओ का समाधान किया जा सके। शिविर में दिल्ली, पंजाब, लखनऊ, जयपुर आदि से विशेषज्ञों (ऑक्युपेशनल थेरेपिस्ट, स्पीच पैथोलॉजिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट और मनोवैज्ञानिक ) की टीम द्वारा स्पीच सम्बंधित समस्याएं, चलने फिरने में समस्या, पढ़ने लिखने सम्बंधित समस्या, आटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, हाइपर एक्टिव बच्चे आदि समस्याओ वाले लोगो को आवश्यक थेरेपी और परामर्श दिया गया। शिविर में अजमेर ,पुष्कर ,नसीराबाद, किशनगढ़ ,रुपनगढ़ ,शहर एवं आस पास के 90 से ज्यादा दिव्यांग बच्चें एवं अभिभावक लाभान्विव हुये। कार्यक्रम के अन्त में संस्था अतिरिक्त निदेशक श्री तरुण शर्मा ने आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक भंवर सिंह गौड़, प्रेरणा शर्मा, विपुल कवरिया, राजकुमार सुनारीवाल , देवाराम गुर्जर, स्तुति एंथोनी , डॉ.कृष्णकुमार बाकोलिया, डॉ. वन्दना सिंह,अंजली सेन, शानू कवरिया, कल्पना चौहान, वीना कश्यप, पारूल मौर्य, चांदनी गहलोत, राहुल प्रजापत, शरीफ मो. छगनलाल , आदि स्टाफ की विशेष भागीदारी रही। मंच संचालन ईश्वर शर्मा द्वारा किया गया।