नोएडा में एक बीपीओ कंपनी में काम करने वाली 21 साल की लड़की का शव सेक्टर-63 में उसके घर के पास मिला है। वह रात में ऑफिस से घर लौटने के क्रम में लापता हो गई थी। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि शायद उसके साथ बलात्कार भी किया गया।
पुलिस ने बताया कि लड़की सेक्टर 65 में एक बीपीओ कंपनी में काम करती थी और रात नौ बजे के करीब वह अपनी चार महिला सहकर्मियों के साथ दफ्तर से रवाना हुई थी।
आगे चलकर उसकी बाकी सहकर्मी अपने-अपने घरों के लिए बढ़ गईं और वह अपने घर के लिए मुड़ गई। घरवाले उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका शव पुश्ता इलाके में बरामद हुआ। शव पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
