शैलेंद्र अग्रवाल अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

shailendra agarwal
अजमेर 2 अप्रेल ( ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने आज राजस्थान के 17 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है जिसमें अजमेर उत्तर व अजमेर दक्षिण के ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शैलेंद्र अग्रवाल को अजमेर उत्तर ब्लॉक बी का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि शैलेंद्र अग्रवाल लगभग 38 वर्षों से कांग्रेस संगठन व कांग्रेस सेवादल में विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं। अग्रवाल पूर्व में 1997 से 2005 तक 2 बार कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष, 1991 से 1998 तथा 2012 से 2018 तक 2 बार कांग्रेस सेवादल अजमेर के जिलाध्यक्ष, 2 बार पार्षद, कांग्रेस सेवादल में प्रदेश संगठन मंत्री व प्रदेश संगठक आदि पदों पर कार्य कर चुके हैं तथा वर्तमान में कांग्रेस सेवादल राजस्थान के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पद पर कार्यरत हैं।

error: Content is protected !!