एसपी मीणा प्रकरण में कार्यवाही की मांग

अजमेर। आईजी पुलिस अनिल पालीवाल से एसपी राजेश मीणा प्रकरण में शनिवार को कांग्रेस के शिष्टमंडल ने भी मुलाकात कर मांग की है की उन सभी थानाधिकारियों पर कार्यवाही की जाए, जिनके नाम एसीबी की जांच में उजागर हुए हैं। शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल ने चेतावनी दी कि यदि उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया गया तो जन आन्दोलन किया जाएगा। साथ ही इस पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी दी जायेगी।
error: Content is protected !!