सप्त दिवसीय श्री परशुराम जन्मोत्सव 2023 का कार्यक्रम तय

सकल ब्राह्मण समाज अजमेर को ओर से एक विशेष मीटिंग भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव 2023 के आयोजन की रूपरेखा बनाने के लिए स्थानीय माल रोड स्थित गौड़ ब्राह्मण भवन अजमेर में अध्यक्ष पंडित सुदामा शर्मा संपन्न हुई। राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के अध्यक्ष पंडित सुदामा शर्मा ने परशुराम जन्मोत्सव 2023 के लिए सप्त दिवसीय आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की जिस पर सभा में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने विचार विमर्श कर अनुमोदित किया। परशुराम जन्मोत्सव 2023 के दौरान श्री गणेश पूजन, गौ माता का पूजन, सुंदर काण्ड, दीप दान, महिला मेला, शोभा यात्रा व विप्र सम्मान समारोह के आयोजन होंगे। सभा में यह भी अपील की गई कि सभी ब्राह्मण समाज के सदस्य सपरिवार इन आयोजनों में भागीदारी निभाएं। बैठक में अनिल भारद्वाज, अशोक शर्मा, जे के शर्मा, अशोक मुद्गल, देवेंद्र त्रिपाठी, गुंजन शर्मा, बलराम शर्मा, राधेश्याम पारीक , योगेंद्र ओझा, सुशील पारीक, सुलोचना शुक्ला, देवकीनंदन दाधीच , लोकेश भिंडा व अन्य गणमान्य ब्राह्मण बंधुओं व महिलाओं ने भाग लिया। अंत मे ऑल इंडीया पारीक महासभा यूथ विंग अध्यक्ष सुशील पारीक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सुशील पारीक,
उपाध्यक्ष, राजस्थान ब्राह्मण महासभा
मो. 9829077444

error: Content is protected !!