G20 महिला डेलीगेट्स का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

जयपुर: राजस्थान में होने वाली G- 20 Women Entrepreneurship Working Group meeting के लिए विदेशी डेलीगेट्स का जयपुर पहुंचना शुरू हो चुका है. यह बैठक जयपुर में 13 और 14 अप्रैल को होनी है जिसके चलते मंगलवार को 19 महमानो का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। अगले 2 दिन में जयपुर एयरपोर्ट पर 51 और डेलीगेट्स की आने की सम्भावना है।
डेलीगेट्स का जयपुए एयरपोर्ट पर राजस्थानी परंपरा के साथ भव्य स्वागत किया गया। अराइवल पर अतिथियों के स्वगत के लिए स्वागत दल विशेष राजस्थानी परिधानों में तैयार हुआ तथा डेलीगेट्स का तिलक लगा के और माला पहनाकर स्वागत किया । अराइवल एरिया को विशेष रूप से रेड कारपेट , फूलो और गमलो से सजाया गया। अराइवल गेट के बाहर राजस्थानी लोक कलाकारों ने कालबेलिया नृत्य कर सभी अतिथियों को अभिभूत किया। सभी डेलीगेट्स दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट में जयपुर पहुंच। अगले दो दिन 51 और डेलीगेट्स की एयरपोर्ट पर आने की सम्भावना हैं।
इस बैठक में सभी महिला डेलीगेट्स वैश्विक स्तर पर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उपायों तथा लैंगिक असमानता के मुद्दे पर विचार-विमर्श करेंगी। इसके बाद अगले दो दिनों तक महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, लैंगिक डिजिटल असमानता और बदलाव, जमीनी स्तर पर नेतृत्व और उद्यमिता तथा भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने से संबंधित मुद्दों पर व्याख्यान और चर्चाओं का आयोजन होगा।

error: Content is protected !!