आप कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि*
*शुक्रवार*।। भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी अजमेर कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर सर्किल स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा पूर्वक याद किया।
*अजमेर शहर जिलाध्यक्ष रवि बालोटिया* ने बताया कि अंबेडकर साहेब भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है आज विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है इसका श्रेय भारत के संविधान को जाता है, जिसकी रचना बाबा साहब द्वारा की गई थी इन्होंने ना केवल पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए लड़ाई की बल्कि एक समाज सुधारक भी थे जिन्होंने पक्षपात और जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई उनका जीवन और कार्य दुनिया भर में करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है
इस मौके पर राजस्थान महिला उपाध्यक्ष मीना त्यागी, अजमेर शहर जिला सोशल मीडिया प्रभारी देवांशु भट्टाचार्य, अजमेर शहर जिला कार्यालय प्रभारी ऋषिदत्त, हेमंत गहरवाल, डॉ.हिमनन्दिनी, पंकज जटिया,नारू भाई,राजेश ,सुनील बाल्मीकि,इंद्र कुमार,राजकुमार कश्यप,शकुंतला डाबरा ,राजू आदि कार्यकर्ता
*पृथ्वी सिंह नरूका*
*मीडिया प्रभारी*
*आम आदमी पार्टी , अजमेर*