जयपुर: जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने मार्च 2023 में लगभग 4.7 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की मार्च माह के प्री-कोविड ट्रैफिक स्तर से अधिक हैं। मार्च माह में महत्वपूर्ण वृद्धि प्रदर्शित करते हुए, जयपुर एयरपोर्ट से लगभग 40,782 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों और लगभग 432,714 घरेलू यात्रियों ने यात्रा का अनुभव लिया। यात्रीभार में वृद्धि जयपुर एयरपोर्ट द्वारा अपनाई गई सुरक्षा व्यस्था तथा यात्रा को और सुगम बनाने हेतु लिए किये गए नए प्रयोग और व्यस्थाओं का प्रमाण है।
जयपुर एयरपोर्ट से मार्च 2023 में लगभग 473,496 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो मार्च 2022 की संख्या की तुलना में 18.3 % अधिक है और मार्च 2019 की तुलना में 2.6 % अधिक है। संख्या स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार प्री-कोविड स्तर से कहीं आगे निकल गया है। मार्च महीने के दौरान कुल यात्रियों की आवाजाही में घरेलू यात्रियों की संख्या लगभग 92% रही तथा शेष 8% अंतर्राष्ट्रीय यात्री भार रहा।
यात्रिभार में यह वृद्धि हवाई यात्रियों के बीच कोविड के बाद सकारात्मक भावनाओं, त्योहारी छुट्टियों और बढ़ते पर्यटन के कारण दर्ज की गयी। इसके अलावा, जयपुर एयरपोर्ट ने अपने पीक सीजन जनवरी 2023 में एक दिन में रिकॉर्ड 1,6990 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की जो जनवरी 2022 में मात्र 6000 यात्रियों की रह गयी थी। एक ही दिन में यह रिकॉर्ड ट्रैफिक जयपुर एयरपोर्ट पर ग्राहकों के बेहतर अनुभव तथा बढ़ते भरोसे को साबित करता है।
दुबई, शारजाह और मस्कट ने जयपुर से शीर्ष तीन अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के रूप में स्थान प्राप्त किया। जबकि मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु ने शीर्ष तीन घरेलू स्थलों के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।