केकडी सावर व सरवाड़ के सभी मंत्रालयिक कर्मियों ने जयपुर कूच किया

केकड़ी 24 अप्रैल(पवन राठी) राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के आह्वान केकड़ी सरवाड़ एवं सावर के समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी जयपुर महापड़ाव के लिए प्रस्थान किया।
केकड़ी महामंत्री सत्यनारायण सोनी, सरवाड़ मगलेश्वर तिवारी ने बताया कि केकड़ी, सरवाड़ एवं सावर उपखंड के राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, सिंचाई विभाग, महिला बाल विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहित समस्त विभागो के कार्मिक उपस्थित रहे। मंत्रालययिक कर्मचारियों ने आज जयपुर में शिप्रापथ पर चल रहे महापड़ाव के लिए सयोजक हरगोविंद सिंह के नेतृत्व में प्रस्थान किया। मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के संरक्षक चंद्र प्रकाश दुबे ने सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों को हरी झंडी दिखाकर अपनी मांगों की शुभकामनाएं देते हुए रवानगी करवाई। केकड़ी से जयपुर में चल रहे धरना प्रदर्शन में राजस्व विभाग के प्रदेशाध्यक्ष शंभू सिंह राठौर , पंचायतराज अजमेर के जिलाध्यक्ष धनराज गुजराल के सानिध्य में केकड़ी, सरवाड़ एवं सावर के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ धरना प्रदर्शन पर उपस्थित अपनी उपस्थिति दी। महापड़ाव में दिनेश पाठक, प्रियंका शर्मा, खुशबू दाधीच, सुदेश पाराशर, पंकज मेवाड़ा, दिलीप कुमार मिश्रा, सुनील कुमार सैनी, दशरथ सिंह, अश्वनी कुमार, रवि कुमार बोयत, प्रभु लाल मीणा, बसंत कुमार नुहाल, विकास पिगोलिया, विजय सागर, सुरेंद्र सिंह राठौड़, रोहित त्रिपाठी, भगवत गिरी, मुकेश सेन, गणेश लाल तेली, भरत सिंह राणावत, प्रभात पा, सौरव जांगिड़, दिनेश कुमार सैनी, अमित निर्मल, कंवरपाल वर्मा, मोहम्मद शरीफ, जितेंद्र कुमार ओझा, गोपाल लाल वर्मा, प्रदीप कश्यप, सत्येंद्र प्रताप सिंह, हाफिज मोहमद सहित सभी विभागों के कार्मिक उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!