केकड़ी 26 अप्रैल (पवन राठी)
श्री माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी की बैठक *अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला न्याति* की अध्यक्षता में यमुना विहार स्विमिंग पूल ,जयपुर भीलवाड़ा बाईपास, केकड़ी में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ गणेश जी की मूर्ति के दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में सचिव किरण राठी ने गत बैठक की कार्यवाही का वाचन कर पुष्टि करवाई। संरक्षक मंडल की सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए कहा 29 मई 2023 सोमवार को महेश जयंती महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाना है ! *इस महेश जयंती महोत्सव के उपलक्ष में लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाना है* इस प्रस्ताव पर सदन में उपस्थित सभी महिलाओं ने अपनी सहमति प्रकट करते हुए कहा 21 मई 2023 रविवार को विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लायंस क्लब केकडी के संयुक्त तत्वाधान में हम सभी को आयोजित करना है। इसमें अधिक से अधिक मरीज बुलाने का प्रचार प्रसार कर इस पुनीत कार्य में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करें । बैठक में अभिरुचि शिविर लगाने का प्रस्ताव भी लिया गया। उर्मिला न्याती ने इस फेलोशिप मीटिंग में सभी से आवाहन किया की स्विमिंग पूल का आनंद लेकर सभी स्नान करें व इसके पश्चात सामुहिक भोजन की व्यवस्था भी वही की गई । संरक्षक सुनीता मूंदड़ा ने आभार व्यक्त किया बैठक में सुशीला तोषनीवाल, सविता डोडिया, मधु बाला मूंदड़ा, आभा बेली, कौशल्या बांगड, इंदिरा देवी नुवाल, विमला देवी न्याति, सरिता मूंदड़ा, मधु काबरा, बसंती रांठी, रतन कंवर न्याती, रेखा मंत्री, शीला दुदानी, श्यामा बियानी, ललिता बियानी, लता तोषनीवाल, सीमा काबरा, पिंकी डागा, कांता बागला, माया झवर, उषा राठी, आशा मूंदड़ा, सुनीता सोमानी
शकुंतला बियानी, प्रीति डागा आदि महिलाएं उपस्थित थी बैठक में सविता ,रीना, पूनम, खुशबू एवं रुचि न्याती का सराहनीय सहयोग रहा।