अजमेर 26 अपे्रल। संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा ने बुधवार को अजमेर संभाग में विभिन्न स्थानों पर महंगाई राहत शिविरों का अवलोकन कर लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने टोंक जिले में अम्बेडकर भवन टोडारायसिंह, ग्राम पंचायत बरवास पंचायत समिति टोडारायसिंह, दुणी, नगरपालिका देवली तथा सामुदायिक भवन देवली में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारण्टी कार्ड सौंपे। साथ ही अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। पात्र व्यक्ति को एक से अधिक योजनाओं से जोड़ना इन शिविरों का लक्ष्य है।