अशक्त गऊ माताओं की सेवा करके पुण्य का संचय संभव =मधु पाटनी

जीवदया के अंतर्गत 200 अशक्त गोवंश को 1100 किलो हराचारा अर्पण किया गया

श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवा महिला संभाग अजमेर की आनंद नगर इकाई द्वारा नागफानी स्थित आनंद गोपाल गौशाला की 200 से अधिक गौमाताओं को 1100 किलो पोष्टिक हराचारा (रिचका) अर्पण किया गया
इस अवसर पर समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने कहा कि अशक्त गऊ माताओं की सेवा करके पुण्य का संचय होता है इसी कड़ी में समिति द्वारा समय समय पर जीवदया के अंतर्गत अजमेर एवम अंचल में स्थापित गौशालाओं में हरा चारा गुड दलिया कुट्टी आदि भेजी जा रही है
युवा महिला संभाग अध्यक्ष सोनिका भैंसा ने बताया कि आज भी जीवदया के अंतर्गत गोवंश को 1100 किलो हराचारा आनंद नगर इकाई अध्यक्ष श्रीमती अंजू अजमेरा के सहयोग से अर्पण किया गया
इस अवसर पर अंजु अजमेरा,
जूली गंगवाल,प्रेयसी गंगवाल, मधु अजमेरा, महावीर अजमेरा आदि ने सेवा दी
इससे पूर्व गऊ शाला के महाराज ने समिति सदस्याओं का स्वागत करते हुए अपना आशीर्वाद दिया|

* मनीष पाटनी,व्यवस्थापक मंत्री,श्री दिगंबर जैन महासमीति,अजमेर*

error: Content is protected !!