वार्ड 80 की दो गलियों के फिरे दिन, 21 लाख की लागत से बनीं नई सड़कें, देवनानी ने किया लोकार्पण

-क्षेत्रीय नागरिकों के चेहरों पर छाई खुशी, देवनानी का जताया आभार, अभिनंदन भी किया
अजमेर, 22 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने सोमवार को वार्ड 80 की दो गलियों के नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए 20.81 लाख रूपए की लागत से बनी सड़कों का लोकार्पण किया। यह वे सड़कें हैं, जो कई वर्षों से क्षतिग्रस्त थीं और नागरिक काफी परेशान थे।
देवनानी ने जब 12.68 लाख रूपए की लागत से नम्रता स्कूल से हेम बन्ना के मकान तक और 8.13 लाख रूपए की लागत से बैरवा वाली गली में सी.सी. सड़क का लोकार्पण किया, तो लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई। उनके खिले चेहरे सुकून और राहत की गवाही दे रहे थे। लोगों का कहना था कि वे इन दोनों सड़कों को बनवाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। उन्होंने जब अपनी बात देवनानी तक पहुंचाई, तो उन्होंने इन सड़कों को बनवाने के लिए अपनी अनुशंसा भेजने में देर नहीं की। नागरिकों ने कहा कि पहले टूटी-फूटी सड़क होने और उस पर गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटना के शिकार होते थे। वाहन तो दूर, पैदल भी सही तरीके से चल नहीं पाते थे। लेकिन अब नई सड़कें बनने से उनकी सारी समस्या दूर हो गई है। उन्होंने इसके लिए देवनानी का आभार जताते हुए उनका अभिनंदन भी किया।
देवनानी ने दोनों सड़कों का लोकार्पण करने के बाद क्षेत्रीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन दोनों सड़कों को बनवाने की अनुशंसा मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2022-2023 के तहत की गई थी। इनकी स्वीकृति भी मिल गई थी, लेकिन अधिकारियों की ढिलाई के कारण यह कार्य देरी हो से हो सके, जिससे नागरिकों को और ज्यादा समय तक परेशानी उठानी पड़ी।
देवनानी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2022-2023 के तहत के उन सभी कार्यों को पूरा करवाने पर जोर दे रहे हैं, जिनकी उनके द्वारा अनुशंसा करने के बाद प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि उनका पहला ध्येय जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिसमें वे कतई पीछे नहीं रहे हैं और ना ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिन-जिन वार्डों और उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अधीन ग्रामीण क्षेत्रों से सड़क, नाली, पाइप लाइन, हैंडपंप, ट्यूबवेल आदि के जो भी प्रस्ताव आते हैं, उन्हें वे तुरंत अपनी अनुशंसा के साथ भिजवा देते हैं, ताकि इन कार्यों का जनता को समय पर पूरा लाभ मिल सके।
इस मौके पर पार्षद धर्मेंद्र सिंह चौहान, पंडित दिव्य प्रकाश, भगवान राम बैरवा, आशीष शर्मा, मदन शर्मा, कन्हैया लाल, नोरत बैरवा, रामकुमार बैरवा, जीतू, मोहन लाल बैरवा, प्रभु राम मुन्ना राम, राहुल बैरवा, बाबू लाल, भागचंद रैदास, पारस रैदास, सुवा लाल, सुरेश बैरवा, धर्मपाल वैष्णव, विक्रम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, चाँद खान, मंजुला, रतन सिंह चौहान, विजय सिंह, ओम सिंह, आशा कंवर, विशाल सिंह, विक्रातं सिंह, रहमत अंसारी, नाथु सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!