उत्तर पश्चिम रेलवे ने किया की यात्री आय में अब तक का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मई माह में अर्जित की यात्री आय से प्रारंभिक आय 275 करोड़ रुपए

उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवा कर सुरक्षितए संरक्षित तथा समयबद्ध यात्रा करवाने के लिये प्रतिबद्ध है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वर्ष मई माह तक कुल प्रारम्भिक आय 1308 करोड़ रूपये अर्जित की हैए जिसमें यात्री आय से 520 करोड़ रूपये प्राप्त किए हैं। केवल मई माह में ही उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री आय से 275 करोड रुपए प्राप्त किए हैंए जो उत्तर पश्चिम रेलवे के इतिहास में एक माह में अर्जित की गई सर्वाधिक आय हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार श्री विजय शर्माए महाप्रबंधक.उत्तर पश्चिम रेलवे ने संरक्षाए समयपालनए यात्री सुविधाओं में बढोतरीए इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने तथा निर्माण व विद्युतीकरण कार्यों को लक्ष्यानुसार पूरा करने पर विशेष बल दिया है। इन कार्यों के बेहतर निष्पादन से उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वर्ष मई माह तक 1308 करोड़ रूपये की कुल प्रारम्भिक आय अर्जित की है जो गत वर्ष 2022.23 की इसी अवधि के 1211 करोड़ रूपये की तुलना में लगभग 8 प्रतिशत अधिक है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने मई माह तक माल परिवहन से 646 करोड़ रूपये प्राप्त किये है जो गत वर्ष की इसी अवधि के 620 करोड़ रूपये से 4ण्31 प्रतिशत अधिक है।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर आय को बढ़ाने के लिये अन्य संसाधनों का भी बेहतर उपयोग किया जा रहा है जिसके तहत रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिये विशेष टिकट चैकिंग अभियान चलाये गये जिनके फलस्वरूप इस वर्ष मई माह तक 11ण्36 करोड़ रूपये अर्जित किये गये है। इसके साथ ही खानपान में उन्न्त सेवाएं प्रदान कर इनके माध्यम से इस वर्ष अब तक 3ण्46 करोड़ रूपये की आय प्राप्त की है।
श्री विजय शर्मा महाप्रबंधक.उत्तर पश्चिम रेलवे के दिशा निर्देशों में उत्तर पश्चिम रेलवे यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

वरि. जन सम्पर्क अधिकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर

error: Content is protected !!