– प्रचार प्रसार के अभाव में महज खानापूर्ति रहा जिला स्तरीय आयोजन – देवनानी
– आरोग्य जीवन का मूलमंत्र है योग – देवनानी

जवाहर स्कूल में आयोजित योग कार्यक्रम में देवनानी भी शामिल हुए और वहा आम जनता की भागीदारी को देखकर काफी निराश भी हुए। देवनानी ने प्रशासन पर आयोजन को लेकर महज खानापूर्ति निभाने का आरोप लगाते हुए कहा की योग दिवस की लेकर व्यापक प्रसार प्रचार नहीं करने के कारण आम जनता को इसके बारे में जानकारी नहीं हुई और महज सरकारी अधिकारी कर्मचारी और चुनिंदा जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन ने योग दिवस के कार्यक्रम को संपन्न करवाया।
देवनानी ने कहा की इससे ज्यादा संख्या में उनके द्वारा आयोजित योग शिविरों में लोगो ने योग किए स्वास्थ्य लाभ लिया। देवनानी ने बताया कि उनके विधान सभा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में 25 अलग अलग स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए। 25 अलग अलग स्थानों पर प्रतिदिन योग शिविर का आयोजन हुआ और उनमें लगभग 1000 लोगो ने भाग लिया ।
नवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देवनानी ने कहा की आज योगा जीवन की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। योग आरोग्य शरीर का मूलमंत्र है और इससे मानसिक और शारीरिक तंदुरस्ती बनती है। योग से विश्व कल्याण की भावना जागृत हो रही है और साथ ही यह प्राचीन भारतीय सनातन संस्कृति का एक अमूल्य हिस्सा है।
देवनानी ने बताया कि हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंत राष्ट्रीय पहचान दिलाई । आज पूरा विश्व योग कर रहा है । उन्होंने बताया नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने संयुक्त राष्ट्र के संबोधन में 21 जून की तारीख का सुझाव दिया था। आज पूरा विश्व 21 जून को अंत राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है।