अजमेर. 23 जून। ताराचंद हंुदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान् (श्री अमरापुर सेवा घर) वृद्धाश्रम एवं प्रशिक्षण केन्द्र, भारतीय सिंधु सभा, अजयमेरू व सिंधी समाज महासमिति अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में श्री अमरापुर सेवा संस्था, प्रगति नगर, कोटड़ा, अजमेर में सिंधी बाल संस्कार शिविर का समापन कल शनिवार को किया जायेगा।
अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि शिविर का समापन कल प्रातः 10 बजे किया जायेगा शिविर मंे भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेगे इस अवसर संस्था के सदस्य, ट्रस्टी व शहर प्रबुद्धगण उपस्थित रहेगे।
भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि शिविर में सिन्धु सभा के नरेन्द्र बसराणी, महेश टेकचन्दाणी, कैलाश लख्याणी, मोहन कोटवाणी ने बच्चों को सिंध की कला, संस्कृति, सिंधी भाषा, सिंधी गीत-संगीत, छेज, भगत, योगा, सिंधी ज्ञानवर्धक चटाभेटी आदि के बारें जानकारियां दी गई।
शंकर बदलानी
सचिव व संयोजक
9251003143