लायन अतुल पाटनी द्वारा फूड फॉर हंगर एवम लोकेश अग्रवाल द्वारा जीवदया में सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु प्लेटिनम अवार्ड
लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल द्वारा लायनेस्टिक वर्ष 2022 .23 के दौरान वर्ष पर्यन्त श्रेष्ठतम सेवा देने हेतु वार्षिक पुस्कार समारोह “समीक्षा” का आयोजन नाथद्वारा में आयोजित किया गया जहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय निदेशक लायन वी के लाडिया एवम विशिष्ठ अतिथि लायन कुलभूषण मित्तल के कर कमलों द्वारा लायंस क्लब अजमेर आस्था को नौ पुरस्कार जिनमे क्लब को डायमंड क्लब ऑफ दा डिस्ट्रिक्ट,ग्रामीण क्षेत्र में सर्वाधिक कार्यों में सेवा देने हेतु समाजसेवी राकेश पालीवाल को डायमंड अवार्ड, प्रांतीय सभापति फूड फॉर हंगर लॉयन अतुल पाटनी व लायन लोकेश अग्रवाल को जीव दया के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ सेवा देने हेतु प्लेटिनम अवार्ड, क्लब सचिव लायन विनिता अग्रवाल को गोल्ड अवार्ड,फूड फॉर हंगर के अंतर्गत श्रेष्ठ सेवा देने हेतु क्लब को एप्रिसिएशन अवार्ड सहायक प्रांतीय सभापति रक्तदान लॉयन शशिकांत वर्मा द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवम क्लब द्वारा फूड फॉर हंगर के लिए किए गए कार्यों हेतु
एप्रिसियेशन अवार्ड के साथ क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर को आउट स्टैंडिंग प्रेसिडेंट का पुरस्कार देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर प्रांत के 160 क्लब के प्रतिनिधियों ने भाग लिया