– कलेक्टर और जिला परिषद सीईओ को दिए कार्यवाही के निर्देश
– आवश्यक कार्यवाही के लिए देवनानी ने कलेक्टर को लिखा पत्र
– अवैध निर्माण के पीछे प्रभावशाली लोगो के हाथ – देवनानी

देवनानी ने कहा की सरकारी जमीन पर खुलेआम ईदगाह, मजारें और अवैध रूप निर्मित धार्मिक स्थल निर्माण बिना सरकारी शह के मुमकिन नहीं है। अवैध निर्माणकर्ताओं के हौंसले इस कदर बुलंद हो चले है की स्थानीय लोगो के विरोध को भी दरकिनार किया जा रहा है। देवनानी ने कहा की क्षेत्र में इस तरह के अवैध धार्मिक निर्माण क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और शांति को बिगाड़ सकते है। देवनानी ने आशंका जाहिर की इस तरह के अवैध निर्माण के जरिए क्षेत्र में असमाजिक गतिविधियां बढ़ सकती है जिससे क्षेत्र की शांति को खतरा हैं। देवनानी ने आरोप लगाया की सरकार की शह पर शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे स्पष्ट है की सरकार तुष्टिकरण की नीति के तहत काम कर रही है। देवनानी ने कलेक्टर से मामले में तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा है।