अजमेर दिनांक 12 जुलाई 2023 – दिगंबर जैन आचार्य कामा कुमार नंदी जी की हाल ही में कर्नाटक के बेलगांव स्थित पार्श्वनाथ आश्रम में निर्मम हत्या कर दी गई इसी क्रम में आज सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारियों के द्वारा माननीय जिलाधीश महोदय को महामहिम राष्ट्रपति महोदय प्रधानमंत्री व कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री सिद्ध रमैया के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया की निरग्रंथ दिगंबर जैन आचार्य कामा नंदी जी महाराज 35 वर्ष पूर्व दीक्षित हुए थे कई भाषाओं के प्रखंड पंडित वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अध्यात्म को समझाने वाले आचार्य थे। वह अपने आश्रम में निवास कर अपनी चरिया का पालन करते थे लेकिन दिनांक 5 जुलाई की रात्रि को उन की निर्मम हत्या कर दी गई। यह जैन इतिहास की प्रथम निंदनीय घटना है। सर्वधर्म मैत्री संघ के मूल उद्देश्यों में किसी भी धर्म संप्रदाय की धर्मगुरु या धर्म आयतन ऊपर किसी भी प्रकार का निंदनीय कृत्य किया जाता है तो उसका विरोध किया जाता है। भारतीय संस्कृति हमारे संतो की सुरक्षा में ही सुरक्षित है।
इसी के चलते सर्वधर्म मैत्री संघ द्वारा माननीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति महोदय एवं स्थानीय मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया है इस प्रकार के निंदनीय कार्य करने वालों के लिए सख्त से सख्त सजा हो व भविष्य में किसी भी धर्म व संप्रदाय के साधु संतों पर इस प्रकार का कृत्य ना हो व उनकी पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। राजगढ़ मसानिया भैरवधाम के श्री चंपालाल जी महाराज ने भी इस कृत्य की कठोर शब्दों में आलोचना की।
ज्ञापन देने वालों में संस्था के अध्यक्ष प्रकाष चन्द जैन, निदेशक फादर कॉस्मो शेखावत, फादर अजय सिंह, गंज गुरुद्वारा के सरदार दिलीप सिंह छाबड़ा, सरदार हरदीप सिंह, मोहम्मद अली बोहरा, प्रकाश राका, प्रोफेसर सुरेश अग्रवाल, ज्योतियाना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भवदीय
(प्रकाष चन्द जैन)
9829332777