आज दिनांक 20 जुलाई 2023 – सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के तत्वाधान में डॉक्टर सुनील लारा के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव बनने पर रेलवे इंस्टीट्यूट के सेक्रेटरी हेमंत कुमार के सानिध्य में सभी पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया व डॉ. सुनील लारा का स्वागत करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।
इस अवसर पर डा. सुनील लारा ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद प्रेषित करते हुए यह विश्वास दिलाया कि अपने पद की गरिमा को रखते हुए सभी युवाओं साथियों को साथ लेकर चलेंगे वहहर समस्या के समाधान हेतु अपनी आवाज आलाकमान तक पहुंचेंगे।
स्वागत करने वालों में यू.पी.आर.एम.एस के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सचिव प्रहलाद धाकड़ कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार यादव, इफतियार शेख, धर्मेंद्र कुमार, सुमित शर्मा, राहुल, आबिद खान, अश्वनी शर्मा, यूदिष्ठर, अमित शर्मा, राजेश कुमार सहित काफी संख्या में रेलवे कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हेमन्त कुमार
सचिव
मो. 9529522841