जैन समाज की सामाजिक एकता को नई पहचान मिली

जैन बोर्ड के गठन करने पर राजस्थान सरकार की सराहना की गई

आज विद्यासागर तपोवन में आयोजित सभा के दौरान सकल जैन समाज की ओर से राजस्थान सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया विजय जैन पालीवाल ने कहा कि जैन बोर्ड का गठन होना बहुत ही अच्छा निर्णय राजस्थान सरकार का है विजय जैन ने कहा कि सरकार के साहसिक कदम से जैन समाज को सर्वोच्च दिशा प्रदान होगी एवं साधु-संतों की रक्षा के लिए कार्य किए जा सकेंगे मंदिरों की सुरक्षा के लिए भी काफी उपाय अब संभव है बड़ा धड़ा पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी ने विराज सरकार का आभार जताया है और कहा कि सरकार ने जैन समाज के हितों के लिए काम किया है
जागृति मंच के अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि विद्यासागर तपोवन छतरी पर आज अंतरमना मुनि प्रसन्न सागर जी महाराज का 54 वा अवतरण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में प्रदीप पाटनी बसंत सेठी अनिल गदिया ताराचंद सेठी राकेश दोषी मनीष सेठी प्रकाश पाटनी अशोक पहाड़िया सुनील बड़जात्या
कमल गंगवाल आदि उपस्थित थे

प्रातकाल हुआ धर्म शिविर का आयोजन बच्चों के लिए
जागृति मंच के तत्वाधान में आज प्रातकाल मुनि श्री सद्भाव सागर जी के सानिध्य में समाज के छोटे बच्चों के लिए धर्म संस्कार शिविर लगाया गया जिस पर मुनि श्री ने बच्चों को 24 तीर्थंकर भगवान के नाम एवं चिन्हों को समझाया प्रातकाल अभिषेक एवं शांति धारा की क्रिया संपन्न हुई चंद्रप्रकाश अजमेरा परिवार की ओर से णमोकार महामंत्र अनुष्ठान कराया गया

error: Content is protected !!