मध्य प्रदेश लेखक संघ खंडवा इकाई के बैनर तले 7 अगस्त को पद्मश्री पंडित राम नारायण उपाध्याय के निवास “साहित्य कुटीर” पंडित राम नारायण उपाध्याय वार्ड,खंडवा में मध्य प्रदेश लेखक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य रामवल्लभ जी का भावभीना स्वागत हार, मोतियों की माला तथा साल श्री फल से किया गया। अध्यक्ष महोदय आचार्य जी ने अपने उद्बोधन मैं कहा कि मैं पंडित राम नारायण उपाध्याय के कक्ष मैं आकर धन्य हो गया। दादा के पीठ को दर्शन करते हुवे मुझे इस साहित्य के तीर्थ स्थान पर आकर अंतर्मन से प्रसन्नता हुई। कार्यक्रम का संचालन सचिव देवेंद्र जैन ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ जगदीश चौरे ने कहा कि आचार्य जी के आगमन ने सावन में रस वर्षा कर दी है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन गोविंद शर्मा की प्रेरणा से किया गया था।
दूसरे सत्र मैं तारकेश्वर चौरे, दिलीप चाकरे, श्रीमती श्रीवास्तव. मंगला चौरे, रघुवीर शर्मा, हेमंत उपाध्याय, सुनील चौरे उपमन्यु, त्रिलोक चौधरी, राजेश, राधेश्याम साख्य ने कविता पाठ किया , महेश मूलचंदानी ने साई भजन , नरेंद्र दवे गीत सुनाया । कमल नागपाल, शैलेश पालीवाल , गणेश भावसार श्रीमती साधना उपाध्याय, अनुजा उपाध्याय, अनिमेष् उपाध्याय सुमित उपाध्याय, मानसी श्रीवास्तव, मनज्ञ उपाध्याय व ग्रंथ उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
अंत में आदरणीय कैलाश पंत की धर्म पत्नी श्रीमती किरण पंत के आकश्मिक निधन पर उन्हे दो मिनिट का मौन रख कर श्रृद्धांजलि दी गई।
सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन लघुकथाकार और निमाड़ लोक संस्कृति न्यास के सचिव श्री हेमंत उपाध्याय ने किया।
देवेंद्र जैन सचिव म प्र लेखक संघ खंडवा इकाई।