आरपीएससीः- हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस

अजमेर, 15 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष श्री संजय कुमार श्रोत्रिय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने आयोग के सभी कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व आयोग कार्मिकों द्वारा सदस्य डॉ. संगीता आर्य, श्री जसवंत सिंह राठी, डॉ. मंजू शर्मा एवं आयोग सचिव श्री रामनिवास मेहता, मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता तथा विशेषाधिकारी श्री चेतन कुमार त्रिपाठी का साफा पहनाकर एवं बुके भेंट कर अभिनंदन किया गया।

समारोह में सिस्टम एनालिस्ट श्री विनोद कुमार ठाडा, चीफ अकाउंट ऑफिसर श्रीमती रेखा कुमारी, सहायक सचिव श्री संजय कुमार गुप्ता, श्री महेश व्यास, अनुभाग अधिकारी श्रीमती रूचिका माथुर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुश्री विभा जोहिया, लिपिक ग्रेड प्रथम श्री प्रवीण कुमार रत्नावत, श्री मनोज बैन्दा, श्री परमेश्वर कुमार सैनी, श्री राहुल कुमार शर्मा, कुमारी पूजा विश्नोई, पारस धौलीवाल, कुमारी एकता, सहायक कर्मचारी श्री कैलाश नाथ शर्मा तथा श्री लक्ष्मण भाटी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन अनुभाग अधिकारी श्री दिनेश सिंगोदिया द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!