तृतीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि 5 नवंबर

10 जोड़ों का पंजीयन

अजमेर, 31 अक्टूबर। स्वामी हिरदाराम महाराज की प्रेरणा से सांई बाबा मंदिर अजमेर, ताराचंद हुदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान (श्री अमरापुर सेवा घर), सिंधी समाज महासमिति, सिंधी लेडिज क्लब एवं मास्टर वासुदेव मंघानी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 5 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले तृतीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह की संत महात्माओं की अगवाई में आयोजित किया जाएगा।
समन्वयक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम दिनांक 5 नवंबर 2026 हैं। कन्यादान में उपहार के रूप में सोना, चांदी दूल्हा दुल्हन की ड्रेस सहित घर में किचन के जरूरी आइटम दिए जाएंगे। मेहमानों की नाश्ता, खाना, ठहरने की व्यवस्था, बारात, पंडित व ब्यूटी पार्लर सहित सभी व्यवस्था की गई हैं। अजमेर की विभिन्न पंचायतों, सामाजिक संगठनों एवं समाज के प्रमुखजनों  समारोह में तन मन धन से अपनी भूमिका अदा करेंगे।
महामंत्री हरी चन्दनानी ने बताया कि सामूहिक कन्यादान समारोह के लिए अब तक 10 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। समारोह में कुल 11 जोड़ों का पंजीयन किया जाएगा, जिसमें अब केवल सगाई करा हुआ एक जोड़ों के लिए स्थान शेष हैं।
पंजीयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने समाजबंधुओं से पात्र परिवारों तक इसकी जानकारी पहुंचाने तथा जरूरतमंद परिवारों को समारोह से जोड़ने का आह्वान किया।
हरी चंदनानी
महासचिव
9649750811

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!