रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का गंगरार स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
गाडी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 20.08.23 से गंगरार स्टेशन पर 15.48 बजे आगमन एवं 15.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 20.08.23 से गंगरार स्टेशन पर 10.53 बजे आगमन एवं 10.55 बजे प्रस्थान करेगी।
नोटः- उपरोक्त रेलसेवा का ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।
रेल फाटक बंद रहेगा
विजयनगर- रूपाहेली के मध्य समपार फाटक संख्या 41 पर बीसीएम मशीन द्वारा इंजीनियरिंग कार्य दिनांक 18.08.2023 से 20.08.2023 तक किया जाएगा। जिसके कारण इस अवधि में यह फाटक आंशिक रूप से बंद रहेगा । इस फाटक का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ता इस दौरान आरयूबी ब्रिज संख्या 42 का उपयोग आगमन हेतु कर सकेंगे। अतः आम जन से अनुरोध है कि उचित रास्ते से आना जाना सुनिश्चित करें ताकि परेशानी न हो।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर