अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, किशनगढ़ की नवीन कार्यकारिणी घोषित

अजमेर 29 अक्टुबर / अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन के प्रदेश प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुखराज पहाड़िया की अनुशंसा पर अजमेर जिला अध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया व जिला महामंत्री उमेश गर्ग द्वारा संस्था की किशनगढ़ इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जो इस प्रकार है :-

संस्था के संरक्षक के रूप में  राजेन्द्र गुप्ता एवं नगर परिषद सभापति राजकुमार बड़जात्या को मनोनीत किया गया है।

किशनगढ़ प्रभारी हरीश गर्ग व

अध्यक्ष पद पर गणपत खण्डेलवाल को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में गौरधन विजयवर्गीय एवं CA रामअवतार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।

सचिव सत्यस्वरूप अग्रवाल, सह सचिव प्रवीण शारदा, कोषाध्यक्ष अरविन्द जैन एवं सह कोषाध्यक्ष एडवोकेट दीपक अग्रवाल (कर सलाहकार) को बनाया गया है। विधि सलाहकार के रूप में एडवोकेट प्रतीक मेहता नियुक्त किये गये हैं।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय जैन, विकास छाबड़ा, संजय गुप्ता, सुनील काबरा, दिनेश विजयवर्गीय, भरत खण्डेलवाल एवं मनोज कोठारी को शामिल किया गया है।

महिला इकाई में अध्यक्ष श्रीमति मन्जू मेहता (पूर्व पार्षद), सचिव श्रीमति सुधा शारदा, सहसचिव श्रीमति सुनिता खण्डेलवाल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमति वंशिका अग्रवाल को मनोनीत किया गया है।

युवा इकाई में युवा अध्यक्ष मोहित जैन एवं सचिव मनीष विजयवर्गीय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किशनगढ़ इकाई की घोषणा के समय संस्था के जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, जिला महामंत्री उमेश गर्ग,  कार्यकारी अध्यक्ष हरीश गर्ग, सुभाष खंडेलवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप बंसल, मार्गदर्शन मंडल के भारत खंडेलवाल एवं युवा महामन्त्री मनीष खंडेलवाल उपस्थित रहे l

उमेश गर्ग

जिला महामन्त्री

9829397305

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!