अग्रवाल समाज महिला शाखा का लहरिया तीज महोत्सव धूमधाम के साथ सम्पन्न, आयोजित की गई कई प्रतियोगिताऐं

आज दिनांक 17 अगस्त – अग्रवाल समाज महिला शाखा का हर वर्ष की भंाति इस वर्ष भी लहरिया तीज महोत्सव लायंस भवन वैशाली नगर में समाज की महिला शाखा द्वारा पूर्ण हर्षोउल्लास के साथ कई प्रतियोगिताऐं आयोजित कर मनाया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष अनीता बंसल ने बताया कि लहरिया तीज महोत्सव कार्यक्रम डॉक्टर सीमा गुप्ता व संरक्षिका राधिका अग्रवाल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।
सांस्कृतिक सचिव नीलम अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सावन के गीत, नित्य प्रश्नोत्तरी, कैटवॉक, हाउजी आदि गेम्स खिलाए गए। महासचिव माधुरी सुषमा अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम में समाज की अनेक गणमान्य अग्रवाल बहनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की श्रंृखला में भजन प्रतियोगिता आयाजित की गई जिसमें प्रथम स्थान पर संतोष बंसल, द्वितीय स्थान पर सुमन, तृतीय स्थान पर ललित व सांत्वना पुरस्कार इंदु अग्रवाल को दिया गया। इसी प्रकार नृत्य में प्रथम अंजलि, द्वितीय नेहा बंसल, तृतीय स्थान पर मेघा रही। कोषाध्यक्ष अध्यक्ष शशि गुप्ता महिलाओं को हाउजी गेम खिलाया जिसमें सभी ने आकृर्षक इनाम प्राप्त किये। कैटवॉक में भी सभी महिलाओं ने भाग लिया जिसमें नेहा, सीमा, मेघा द्वारा सुंदर ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति दी गई। अंत में सभी महिलाओं ने मिलकर नृत्य किया और खूब आनंद उठाया इसमें जज की भूमिका रेनू मित्तल व शशि गुप्ता ने निभाई। मंच का संचालन अनिता बंसल ने किया। अंत में सबका आभार सुषमा अग्रवाल ने व्यक्त किया।
तीज महोत्सव कार्यक्रम में संतोष बंसल, सुशीला बिंदल, स्नेहलता, मंगल, रेनू मित्तल, रेखा, सुमन, हंस पारुल, पुष्पा, सुनीता, शांति, ललिता, लोचना, आरती, कीर्ति शशि अग्रवाल, रिपु, सीमा, नेहा, अनीता अग्रवाल, द्रोपदी, कोमल अग्रवाल आदि समाज की महिलाऐं उपस्थित रही।
(अनिता बंसल)
महिला शाखा अध्यक्ष
मो. 8619806012

error: Content is protected !!