गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भारत विकास अरावली अजमेर द्वारा आज गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया शाखा संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि आज इस कार्यक्रम का आयोजन सावित्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल और लॉरेंस एंड मेयो सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए शाखा अध्यक्ष रौनक सोगानी ने बताया कि गुरु हमारे जीवन को संवारते हैं पूरी दुनिया के लिए पहली गुरु हमारी मां होती है। आज के समय में गुरु शिष्य के मध्य कहीं न कहीं प्रेम और आदर का भाव समाप्त हो रहा है जो पुनः जीवंत करना आवश्यक है।
शाखा सचिव रितेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर आज सावित्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्र श्री शर्मा, व्याख्याता सुश्री नीलम सोनी, श्रीमती गुरप्रीत , श्रीमती मनीषा त्रिवेदी श्रीमान विजय कुमार शर्मा का सम्मान किया गया साथ ही मेधावी छात्राओं सुमन यादव, प्राची कौर, अनुषिका, स्मृति, लक्षिता का को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
इसी क्रम में लॉरेंस एंड मेयो सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य श्री उम्मेद सिंह , अध्यापिका नेहा शर्मा, सुनीता सतरावाला ,ममता गुर्जर ,अनामिका जोशी का अभिनंदन किया गया साथ ही शाला के मेधावी छात्र साव्य जैन,प्रियंका राव,खुशी, पलक शर्मा,परमेश्वर गुर्जर का प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
प्रकल्प प्रभारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में अविनाश अग्रवाल, अरविंद पाराशर, पी एन मंगल , शाखा की महिला प्रमुख दीपिका खंडेलवाल, खुशी बंसल सहित सदस्य उपस्थित रहे।

संदीप गोयल
संरक्षक
9352004484

error: Content is protected !!