यौन शोषण के प्रति जागरूक किया

स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय सराधना के विधार्थियो को अंतराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फ़िल्म कोमल के माध्यम से गुड टच व बैड टच के बारे मे बता यौन शोषण के प्रति जागरूक किया।
दस मिनट के अनिमेटेड वीडियो में नो टच एरिया स्पर्श में छुपी मंशा गलत हरकत चाइल्ड हेल्प लाइन आदि के बारे में बताया गया है।
प्रधानाचार्य रेखा चौहान ने बताया की नो बैग डे के अवसर पर विधार्थियो को गुड टच बैड टच विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया विधार्थियो ने विभिन्न खेलों के महत्व को समझा।
आर एन रावत ने छात्रो को अपने या परिचित बालक बालिका के साथ गलत हरकत होने पर विश्वनीय अभिभावक को सूचित करने के साथ ही 1098 डायल करने का आग्रह किया।
इस दौरान सीमा सोनी, मिनी उबाना अमिता अग्रवाल हेमलता डाउ सिंह मनोज शर्मा डॉ चंद्रप्रकाश राजकुमार शर्मा समय सिंह सहित विधालय स्टाफ उपस्थित रहा।

error: Content is protected !!