नायब तहसीलदार पद पर 32 पदोन्नत

अजमेर 29 अगस्त। राजस्व मंडल की ओर से नायब तहसीलदार पद के लिए आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 32 भू प्रबंध निरीक्षक संवर्ग के कार्मिकों को पदोन्नत किया गया है।
राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद के अनुसार यह पदोन्नति वर्ष 2023-24 के लिए वरिष्ठ सहयोग्यता के आधार पर की गई है। नव पदोन्नत नायब तहसीलदारों के पदस्थापन आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे। अभी यह सभी कार्मिक उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही अपनी उपस्थिति कार्यालय अध्यक्ष को प्रस्तुत करेंगे।

error: Content is protected !!