अजमेर, 22 सितंबर। / ऑंतेड स्थित तपोवन छतरियों पर श्री दिगम्बर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के तत्वावधान में चल रहे दसलक्षण पर्व कार्यक्रम श्रृंखला में गुरूवार को सर्वोदय कॉलोनी महिला मंडल ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम के आरंभ में प्रिया पाटनी, ज्योति सेठी व मोना जैन ने मंगलाचरण किया। मंडल अध्यक्ष मधु जैन ने नाटिका की भूमिका बनाते हुऐ पूजा के फल पर अपने उद्गार प्रकट किये।
रेणु पाटनी ने बताया कि मधु जैन सेठजी की भूमिका में धर्मध्यान, पूजा-पाठ में लीन रहते हैं, जबकि बीना गदिया बनी सेठानी उनके विपरित घूमने-फिरने की शौकिन होती है। उनकी सखियॉं रेणू सौगानी, अंजू पाटनी व पड़ौसन रेणू पाटनी सेठानी को घूमने-फिरने की बातें बतलाकर और उकसाती है, किंतु सेठानी अपने सेठजी के पूजा-पाठ के चक्कर में कभी भी घूमने नहीं जा पाती है। इसी दौरान एक रोज घर के नौकर रामू काका की भूमिका में साधना पाटनी के साथ नवधा गदिया जो कि आदि कुमार बनी है, बगीचे में फूल चुनने जाते हैं। जहॉं आदिकुमार को सर्प डस लेता है। सेठानी व रामू काका परेशान हो उठते हैं, किंतु सेठजी भगवान के पूजा पाठ में ही लीन रहते हैं। जब उन्हें पता चलता है तो वे णमोकार व मंत्रों के जाप से भगवान को याद करते हैं तथा आदिकुमार पर गंद्योधक छिड़कते हैं, जिससे वह होश में आ जाता है। इसके साथ ही पांडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठता है।
पूजा के फल नाटिका से प्रभावित हुऐ दर्शक अंत तक टिके रहे तथा कई संवादों पर जोरदार तालिया बजा कर उत्साह वर्धन किया। जागृति मंच के अध्यक्ष सुनील होकरा, बड़ा धड़ा पंचायत अध्यक्ष प्रदीप पाटनी -सरस्वती पाटनी ने सभी के किरदार की प्रशंसा की व उन्हें पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जागृति मंच के संदीप बोहरा ने किया। इस अवसर पर कमल कासलीवाल, अभय जैन, मंगलचंद जैन, सुभाष पाटनी, ताराचंद सेठी, महेश गंगवाल, दिनेश पाटनी, मनीष पाटनी, अनिल पाटनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अनिल पाटनी
सर्वोदय कॉलोनी, अजमेर
फोन 9829215242