वनानी ने वार्ड 64, 67 व 79 में किया 26.99 लाख रूपये के कार्यो का किया शुभारम्भ

वार्ड 67 स्थित न्यू कायस्थ कॉलोनी में सड़क निर्माण पर होगे राशि 09.00 लाख रूपये खर्च
वार्ड 64 वैभव वाटिका के पास सड़क निर्माण कार्य आयेगी राशि 2.85 लाख रूपये की लागत
वार्ड 79 में किसान कॉलोनी में सड़क निर्माण व फ्रेण्डस कॉलोनी में नाली निर्माण पर खर्च होगे राशि 9.14 लाख खर्च
ग्राम अजयसर स्थित खुलखुलिया भैरव मन्दिर में स्नानागार एवं शौचालय का निर्माण पर आयेगी राशि 6.00 लाख रूपये की लागत।

अजमेर 06 अक्टूबर। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने आज शनिवार को विधायक कोष से स्वीकृत राशि 26.99 लाख रूपये के विकास कार्यो का विधिवत शुभारम्भ किया। शुभारम्भ कार्यो के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
देवनानी ने आज वार्ड 64 में वैभव वाटिका के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बातया कि क्षेत्र में सड़ निर्माण नही होने से क्षेत्रवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था जिस पर उन्होंने विधायक कोष से राशि 2.85 लाख रूपये स्वीकृत कर यह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद रिंकू, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र जादम, गौरी शंकर, जगदीश शर्मा, मनेहर लाल, राजेन्द्र सिंह, मदन सिंह, नौरतमल खण्डेलवाल, रवि कुमार, जगदीश प्रसाद शर्मा, आदि मोजूद रहे।
इसके पश्चात देवनानी ने वार्ड 67 स्थित न्यू कायस्थ कॉलोनी में विधायक कोष से स्वीकृत 09.00 लाख रूपये की राशि से होने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस मौके पर पार्षद नलिनी शर्मा, राजेश शर्मा, उगराम कुमावत, गोपाल शर्मा, अरूण भाटी, कमलेश जांगिड़, प्रमोद खण्डेलवाल, राजेश माथुर, अनिल नाग, डॉ. नेपालिया, डॉ. आर.पी. माथुर आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में देवनानी ने वार्ड 79 में किसान कॉलोनी चौरहे पर सड़क निर्माण एवं फ्रेण्डस कॉलोनी में नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया किया क्षेत्रवासियों की मांग पर उन्होंने किसान कॉलोनी मे ंसड़क निर्माण पर 02.50 लाख एवं फ्रेण्डस कॉलोनी में नाली निर्माण पर राशि 6.64 लाख स्वीकृत की थी। इस मौके पर पार्षद वीरेन्द्र वालिया, अभिषेक गौसाई, विक्रम सिंह, प्रवेश राठी, सुनील खटवानी, उम्मेद सिंह राठोड़, महेन्द्र सिंह, प्रेम रावत, सुनिल कुमावत, शैतान सिंह, विकास, किशन शर्मा, कानाराम लोकेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।
देवनानी ने ग्राम अजयसर स्थित खुलखुलिया भैरव मन्दिर में स्नानागार और शौचालय के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि ग्रामवासियों द्वारा भैरव मन्दिर में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए मन्दिर में स्नानागार एवं शौचालय निर्माण का आग्रह किया था। जिसके लिए उन्होनें विधायक कोष से राशि 6.00 लाख स्वीकृत किये।
इस मौके पर हनुमान महाराज, पांचू सिंह, साजन सिंह, गणपत सिंह, ओमसिंह, सोहन सिंह, फूल सिंह, मोहन सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!