– सनातन और हिंदू संस्कृति की रक्षा हेतु मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनानी है – महेंद्र सिंह
– सनातन संस्कृति की रक्षा और तुष्टीकरण के खिलाफ सब हो एकजुट – देवनानी
– दर्जनों सामाजिक संगठनों ने किया फूल मालाओं और तलवार से अभिनंदन
– उत्तर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित
– देवनानी ने दी समस्या के समाधान की गारंटी
अजमेर 31 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी वासुदेव देवनानी की ओर से मंगलवार शाम क्षेत्र के विधानसभा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन विजयलक्ष्मी पार्क में आयोजित हुआ। सम्मेलन को संभाग के प्रभारी महेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की इस चुनाव में पीएम मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय चुनाव समिति ने टिकट दिया है। जिसका मतलब है कि यह टिकट मोदी का टिकट है और मोदी ही चुनाव लड़ रहे है। इसलिऐ भाजपा या उसके उम्मीदवार का विरोध मोदी का विरोध कहलाऐगा। उन्होंने कहा की प्रदेश के चंहुमुखी विकास के लिए डबल इंजन की सरकार होना जरूरी है और उसके लिया अजमेर में भाजपा विधायक होना जरूरी है।
महेन्द्र सिंह ने कहा कि लोहपुरूष सरदार पटेल की जयंति को देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाता है और इस मौके पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हम सब देश के लिए काम करें ऐसा संकल्प लेना चाहिए। देवनानी ने कहा की आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सभी मोर्चा पर आगे बढ़ रहा है। गरीबी उन्मूलन तेजी से काम हो रहा है और 13.50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए है। देवनानी ने कहा पीएम मोदी की अगुवाई में देश युवाओं को रोजगार के कई अवसर पैदा किए है। वही स्वच्छता के लिए भी देश में जन अभियान शुरू हो चुका है। महिलाओ को सम्मान और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनधन खाते खोले गए तो वही भ्रष्टाचार से मुक्त भारत के लिए बड़े पैमाने पर कार्यवाहियां हो रही है।
सम्मेलन में बोलते हुए वासुदेव देवनानी ने कहा कि कमल का फूल और कार्यकर्ताओं का पसीना ही उनकी असली ताकत है जिसकी बदौलत पिछले 20 साल से लगातार क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही उनकी सेवा करने में लगे हुए हैं। देवनानी ने कहा कि मौजूदा दौर में सनातन संस्कृति की रक्षा और तुष्टीकरण के खिलाफ सबको एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है।
कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा की आज विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है। सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सबको आगे आने की जरूरत है। सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए काम किया क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज में तुष्टीकरण की नीति हावी रही है जिसका परिणाम जनता ने भोगा है। अजमेर की जनता ने इस तुष्टिकरण की नीति का खामियाजा झरनेश्वर की यात्रा, देवनारायण मन्दिर को तोडे जाने, कोटडा में मंदिर तोडने का प्रयास, मन्दिर मूर्तियों पर कालिख के रूप में भुगता है। देवनानी ने कहा की यह चुनाव निगम में एक वार्ड का चुनाव नही है। यह राजस्थान के अगले पांच साल के भाग्य के फैंसले का चुनाव है।
देवनानी ने कहा कि वर्ष 2018 में पहले जब हमारी सरकार थी तब हम 48 घंटे के अंतराल में पानी की तेजल आपूर्ति देते थे लेकिन कांग्रेस सरकार ने अजमेर की जनता के साथ छलावा किया बीसलपुर बांध भारत होने के बाद भी पेयजल आपूर्ति 96 से 108 घंटे में की जा रही है । हम अमृत योजना चरण 2 केंद्र सरकार से स्वीकृत करवा कर लाए लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसको ठंडे बस्ती में लगाने का काम किया । सरकार आएगी तो हम पेयजल आपूर्ति के समाधान की गारंटी देते हैं जो पानी हमने वर्ष 2018 से पहले दिया उससे भी बेहतर की गारंटी देते है । भाजपा मतलब समस्या के समाधान की गारंटी हम महंगे बिजली बिल भ्रष्टाचार पेपर लीक तुष्टिकरण के समाधान की हम गारंटी देते है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा की विधायक ऐसा हो जो सरल, सहज, सुलभ, उपलब्ध हो और जिस पर कोई भी दाग नही हो। उन्होंने कहा की निर्दलीय प्रत्याशी कभी चुनाव देश, धर्म व राष्ट्र के लिए नही बल्कि स्वयं के स्वार्थ के लिए लड़ते है और ऐसे में विचारधारा से परे हटकर वोट डालकर अपना वोट बर्बाद न करें।
देवनानी का ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगो ने 51 मीटर का साफा और तलवार भेंट कर स्वागत किया। ग्राम बोराज, हाथीखेड़ा, काजीपुरा, अजयसर, खरेखेड़ी, लोहगल, माकड़वाली से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आए और देवनानी का स्वागत किया। देवनानी का विभिन्न समाज और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया जिसमें प्रमुख ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज, युवा अग्रवाल सभा आदि। भाजपा के महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा के पदाधिकारीयो ने देवनानी का जोरदार स्वागत किया ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और अजमेर संभाग के प्रवासी डॉ महेन्द्र विक्रम सिंह, जिला प्रवासी अभय वर्मा, उत्तर के प्रवासी सूरत नेगी, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत,पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, भगवती प्रसाद सारस्वत,शिव शंकर हेडा, धर्मेश जैन, वनिता जैमन, लक्ष्मी ठाकुर, कंवल प्रकाश किशनानी, गजवीर सिंह चुंडावत, कुलदीप शर्मा, हरीश गिदवानी, मंडल अध्यक्ष सतीश बंसल, महेंद्र जादम, दीपेंद्र लालवानी, प्रकाश बंसल आदि।