कार्यस्थल पर कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीडन के रोकथाम पर आधारित सेमिनार का आयोजन

कार्यस्थल पर कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीडन के रोकथाम हेतु बोर्ड रूम, मण्डल कार्यालय-अजमेर मे दिनांक 08.12.2023 को सायं 04:00 बजे सेमिनार का आयोजन किया गया । इस सेमिनार में श्रीमती अंकिता सक्सेना वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती संध्या सक्सेना महिला अधिवक्ता, श्रीमती वंदना चौबे सहायक कार्मिक अधिकारी एवं श्री शैलेश चौधरी मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा महिला यौन उत्पीड़न की रोकथाम के संदर्भ में अपने विचार रखे। इस सेमिनार में मंडल की 30 से अधिक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दी । कार्यस्थल पर किस प्रकार का व्यवहार यौन उत्पीड़न के अंतर्गत आता है, इसकी शिकायत किसे और किस प्रकार करें, इसकी समय सीमा, नियोक्ता के कर्तव्य और इसकी रोकथाम हेतु उठाए जाने वाले कदम के संबंध मे चर्चा की गई मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!