दो दिवसीय जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता सम्पन्न

छात्र-छात्राओें गोल्ड, सिल्वर व कास्य पदक जीत कर किया अजमेर का नाम रोषन
आज दिनांक 25 दिसम्बर 2023 – दिनांक 23 व 24 दिसम्बर 2023 को एल.आर.एस. स्कूल में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में द वाईपर्स कराटे एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने गोल्ड, सिल्वर व कास्य पदक जीत कर अजमेर का नाम रोषन किया।
यह जानकारी देते हुए एकेडमी कोच कुनाल राजोरिया ने बताया कि एल.आर.एस स्कूल मे दो दिवसीय जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अजमेर के कई स्कूल व एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसी के चलते द वाईपर्स कराटे एकेडमी के जुनियर, सब-जुनियर व कैडिट छात्र-छात्राओं ने 9 गोल्ड, 3 सिल्वर व 3 कास्य मैडल प्राप्त कर अजमेर का रोषन किया। जिसमें मुख्य रूप से चार्वी परिहार, रिद्वि सैनी, अराध्य पाटनीवाल, तनीषा धनेरिया, कषिष तंवर, पल्लवी, उदय भडाणा, मंयक डांमोनिया, नक्षत्र देवतवाल ने गोल्ड मैडल, मेघना सोगरा, शानवी व निर्भय ओझा ने सिल्वर मेडल तथा जानवी चन्देल, रिद्धिमा यादव व सौम्या परिहार ने कास्य पदक जीत कर अजमेर का नाम रोषन किया। उक्त छात्र-छात्राओं के पदक जितने से सभी खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

भवदीय
(कुनाल राजोरिया)
मो. 9352028235

error: Content is protected !!