व्यावसायिक वोकेशनल विद्यालयों में छात्र छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न जॉब रोल में ट्रेनिंग पश्चात विधार्थियो को औद्योगिक संस्था का कार्य अनुभव प्राप्त करने के लिए ट्रेनर कौशल मित्र व मंज़िल परियोजना के सहयोग से कक्षा 11 व 12 के विधार्थियो को 10 दिवसीय( 80 घंटो का) ऑन जॉब ट्रेनिंग इंटर्नशिप विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में दिया जा रहा है I
ट्रेनिंग व अस्सेस्मेंट पार्ट से आर एन रावत ने बताया की किशनगढ़ शार्दुल विद्यालय के रिटेल व सुचना प्रोधोगिकी ट्रेड के विद्यार्थी विशाल मेगा मार्ट अजमेर, रिलाइंस स्मार्ट मार्ट, किशनगढ़ व सैंट विलफ्रेड कॉलेज एस. एस. कंप्यूटर सेंटर, किशनगढ़ पर प्रशिक्षण प्राप्त कर इंटर्नशिप से जॉब रेडी हो रहे है I प्रशिक्षण में मंज़िल कार्यक्रम से आरती चतुर्वेदी व धीरज सिंगोदिया एवं शार्दुल विद्यालय से व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी व्यावसायिक प्रशिक्षक दीपक वैष्णव तरुण जादम व विभिन्न सस्था प्रभारी सहयोग कर रहे है I