सोनीनगर जैन मन्दिर, अजमेर में आज भगवान चन्द्रप्रभु व पार्ष्वनाथ भगवान का जन्म एंव तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया
अजमेर 07 जनवरी, 2024 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सोनीनगर मन्दिरजी में पोष कृष्ण एकादषी के अवसर पर 8वें तीर्थंकर श्री चन्द्रप्रभु भगवान एंव 23वें तीर्थंकर भगवान पार्ष्वनाथ का जन्म एंव तप कल्याणक महोत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया ।
प्रचार संयोजक संजय कुमार जैन व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने जानकारी दी कि आज प्रातः 6.30 बजे 108 स्वर्णकलषो से भगवान पार्ष्वनाथ, चन्द्रप्रभु, आदिनाथ भगवान के जिनाभिषेक एंव वृहदषान्तिधारा निर्मल -निमेष गंगवाल, प्रदीप बडजात्या, उत्तम चंद राजेष पाटनी, महेन्द्र महेष दिनेष मित्तल परिवार द्वारा की गई ।
मुख्य संयोजक मनोज अजमेरा ने जानकारी दी िकइस अवसर पर भगवान पार्ष्वनाथ चन्द्रप्रभु भगवान का मंडल विधान डॉ. राजकुमार गोधा के निर्देषन में यज्ञनायक व कुबेर इन्द्र परिवार श्रीमती गंगादेवी, महेन्द्र, दिनेष, महेष मित्तल परिवार द्वारा कराया गया । इसमें 72 अर्घ श्रीफल आदि मांडने पर समर्पित किये गये । डॉ. गोधा ने कहा कि नववर्ष में सभी जीव निरोगी रहे एवं सुखषान्ति एंव समृद्वि से भरपूर रहे सब जीवो के कल्याण हो ।
विधान में बैठने वालो में मोहनलाल जैन, प्रकाष पल्लीवाल, सुमेरचंद बज, प्रदीप बडजात्या, शान्तिलाल पाटनी, निर्मल गदिया, महेन्द्र महेष दिनेष मित्तल, कमल बाकलीवाल, प्रकाष गोधा, निर्मला पाटनी, रानी पाटनी, सुलोचना गोधा, किरण जैन, रंजना दोसी, सुभाष शाह,ष्पिंकी बज,शषि सेठी, रेणु मित्तल, अनिता मित्तल, ज्योत्सना मित्तल, सोनल शाह, मुन्नीदेवी गदिया, कोकिला अजमेरा आदि ने पुण्यार्जन किया ।
घर घर मंगलाचरण महोत्सव
प्र्रचार संयोजक संजय कुमार जैन ने बताया कि भगवान पार्ष्चनाथ का घर घर मंगलाचरण का महोत्सव बडे उत्साह व धूमधाम से संगीतमय ध्वनि के साथ आज दोपहर में 1 से 3 बजे नवीन सीमा कासलीवाल परिवार के घर पर सम्पन्न हुआ जहां पर करीबन 300 भक्तजन मौजूद थे भजन प्रस्तुत करने वालो में पिंकी बज, मीनाक्षी कासलीवाल, सीमा जैन, रेखा जैन, ममता दोसी, चंदा दोसी, वर्षा, संजू जैन पायल, मोनिका जैन, रेणु मित्तल ने प्रस्तुत दी ।तथा रात्रि में 7 से 9 बजे तक उत्तमचंद, राजेष पाटनी परिवार के घर पर सानंद सम्पन्न हुआ ।
संजय कुमार जैन
प्रचार प्रसार संयोजक 9828173258