भारत विकास परिषद अरावली द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

भारत विकास परिषद अरावली द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन मित्तल हॉस्पिटल में किया गया जहां रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
शाखा संरक्षित संदीप गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद अरावली द्वारा प्रतिवर्ष जनवरी माह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज यह रक्तदान शिविर मित्तल हॉस्पिटल में आयोजित किया गया।
प्रकल्प प्रभारी कुंज बिहारी बंसल ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में आज 52 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। इस शिविर में शाखा सदस्यों के साथ-साथ शहरवासियों का सहयोग रहा।
सचिव रितेश गर्ग ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और ओपरना पहना कर सम्मान किया गया।
आज के इस रक्तदान शिविर में पीएम मंगल ,मोहित बंसल ,राजकुमार भाटी, अविनाश अग्रवाल, तरुण मीनावत ,कमल जैन, लोकेश बंसल ,मनोज सैन , पुनीत बंसल सहित शाखा सदस्यों का सहयोग रहा।

संदीप गोयल
संरक्षक
9352004484

error: Content is protected !!